Home « रिश्ता एक बुना था मैंने

रिश्ता एक बुना था मैंने

August 21st, 2010 by padmsingh.
Click here to view the website/blog of padmsingh.

रिश्ता एक बुना था मैने
नयी डिजाइन, नए रंग में
पश्चिम जैसे नए ढंग में
कुछ उलटे कुछ सीधे फंदे
उलझे हुए शिकंजे फंदे
पर अनजाने बीच बीच में
कुछ फंदे जो छूट गए थे
या फिर धागे टूट गए थे
छेद दिखाई देते है,
(मतभेद दिखाई देते है)
जहाँ जहाँ टूटन जोड़ी थी
गांठें सी चुभती रहती है

VN:R_U [1.9.1_1087]
Rate as a user:
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)

Leave a Reply